अद्धयात्मजीवनशैली

मीन राशि में शुक्र का परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

ज्योतिष डेस्क : 15 अप्रैल 2019 की रात्रि से शुक्र ने अपना राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश किया है। मीन राशि में शुक्र उच्चराशिस्थ होते हैं। शुक्र को नैसर्गिक भोगविलास व दाम्पत्य का कारक माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री, फैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। शुक्र का उच्च राशिस्थ होना इन सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा।

— मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा।

— वृष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

— मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। सम्बन्धियों से विवाद होगा।

— कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

— सिंह राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी।

— कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फ़ल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की संभावना है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी।

— तुला राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

— वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे।

— धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मन की अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्पत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्बन्धियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।

— मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

— कुम्भ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।

— मीन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा।

शुक्र के अशुभ प्रभाव को रोकने के उपाय-
— शुक्रवार को शुक्र का दान करें-(दान सामग्री: श्वेत वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, इत्र, चांदी, शकर, दूध-दही, चावल, घी, स्फ़टिक, सफ़ेद पुष्प)
— शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान या खीर खिलाएं।
— शुक्रवार को मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं।
— प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा व पिसी शक्कर मिश्रित कर डालें।
— सफ़ेद गाय को नित्य चारा व रोटी दें।
(जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति और दशाओं के कारण परिवर्तन सम्भव)

Related Articles

Back to top button