स्वास्थ्य

मुंह में झटे से घूल जाता है रसीला अंगूर, इसके गुणों से आप भी होंगे अंजान

सबसे मजेदार और आरामदायक कोई फल हैं तो वह है अंगूर। झट से खाया और मुंह में मीठे रस दौड़ जाते हैं। ना छिलका उतरने की झंझट ना बीज निकालने की दिकक्त। अंगूर में विटामिन, पौटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। अंगूर को सुबह खाली पेट खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आपको बताते हैं अंगूर खान के क्या हैं फायदें।

अंगूर भी कई तरह के होते हैं जेसे काले और हरे। कुछ लोग अंगूर और जामुन के बीच असमंजस में पड़ जाते हैं, लेकिन इन दोनों में बहुत अंतर होता है। अगंरू में कैलोरी, फाइबर के साथ साथ विटामिन सी, ई, के भरपूर मात्रा में पाया जाता है।यह सेहत औऱ उम्र बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। अंगूर खाना बहुत तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। इससे टीबी, कैंसर, रक्त विकार जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कैंसर में फायदेमंद

कैंसर जैसी घातक बीमारी में अंगूर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। अंगूर का सेवन करना एक कारगर उपाय है। यह हार्ट अटैक के रोग से बचने के लिए भी फायदेमंद होता है। अंगूर क जूस भी काफी लाभदायक होते है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोकता हैं। अगर इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन जरुर करें।

बढ़ाए भूख

अगर कब्ज की समस्या हो रही हो तो अंगूर खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अंगूर को काली मिर्च और नमक डालकर खाएं। यह कब्ज को खत्म करता है और भूख बढ़ाने में बहुत मदद करता है। अंगूर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है और इससे भूख बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है।

बढ़ाए हीमोग्लोबिन

अगर शरीर में खून की कमी लग रही हो तो एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी पूरी हो जाती है। अंगूर हीमोग्लोबीन बढ़ाता है। अंगूर का एक गिलास जूस जरुर पीएं। अंगूर का सेवन चेहरे पर रौनक लाता है और इसकी वजह है खून का बढ़ना। ज्यादा से ज्यादा अंगूर का सेवन करें। हीमोग्लोबिन के बढ़ने से शरीर स्वस्थ रहता है।

छाला करे ठीक

कई बार पेट की गर्मी से मुंह में छाले निकल जाते हैं और यह बहुत तकलीफ देह हो जाता है। ऐसे में आप छाले के लिए कोई दवा भी नहीं खा पाते। अंगूर मुंह के छालों से मुक्ति दिलाता है। अगर आप अंगूर नहीं खाना चाहते हैं और छाला ठीक करना चाहते हैं तो अंगूर के जूस से कुल्ला कर लें। इससे मुंह में हुए किसी भी तरह के घाव दूर हो जाते हैं।

त्वचा

अंगूर का सेवन चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे, झुर्रियों से छुटकारा भी दिलाता है। इसके सेवन से चेहरे पर रौनक भी बढ़ती है। अगर गले में खराश की समस्या हो तो भी अंगूर का सेवन करना अच्छा होता है। अंगूर खाने से आंखों को भी फायदा मिलता है। इससे आंखों की रौशनी भी बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button