राज्य

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस मेडल

  • शिमला. राज्य पुलिस में विशिष्ट और सराहनीय सेवाएं देने के लिए 5 पुलिस अधिकारियों को ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात डीएसपी पदम दास और इंस्पेक्टर कुशाल सिंह दोनों का चयन राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है। इसके अलावा 27 पुलिस अधिकारियों और जवानों को ‘पुलिस पदक’ से नवाजा जाएगा। अग्निशमन सेवा पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के लिए 31 और 4 को जीवन रक्षक पदक दिया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत सोमवार को राजभवन में ये पुरस्कार देंगे। 2012 से 2017 तक चयनित अधिकारियों और जवानों को ये अवार्ड दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस मेडल
     
    27 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईजी मौजूदा समय में रेजिडेंट कमिश्नर हिमाचल भवन दिल्ली एपी सिंह, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बलबीर सिंह ठाकुर, एडीजीपी विजिलेंस श्याम भगत नेगी, एसपी विजिलेंस विरेंद्र शर्मा, एसपी हमीरपुर अजय सिंह बोध, डीआईजी सिक्योरिटी स्टेट सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह, एसआई सीआईडी दाता राम, एएसआई शिमला कुलवंत सिंह, डीआईजी विनोद कुमार धवन, इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह निधि सिंह, इंस्पेक्टर भगवंत सिंह सीआईडी शिमला, एसपी विजिलेंस डीडब्लयु नेगी, एसआई रमेश चंद, एएसपी मंडी कुलदीप चंद राणा, एएसपी शिमला भजन देव नेगी, एसआई पुष्पा देवी, एएसआई सीआईडी सोलन छुंग राम, इंस्पेक्टर साउथ रेंज सुखदास, इंस्पेक्टर चंद्रावती, एएसआई पितांबर दत्त, एएसआई मनमोहन सिंह, एएसपी निहाल चंद, इंस्पेक्टर सोलन रविंद्र ठाकुर, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नंद लाल को सम्मानित किया जाएगा।
    अग्निशमन विभाग और होमगार्ड के 31 अधिकारियों और जवानों को अवार्ड दिया जाएगा। इनमें सुमन कौल रिटायर्ड कमांडर, कुमारी प्रवीण वालिया, भूपेंद्र पाल डोगरा, हीरा लाल, इंद्र सिंह, जगदीश चंद, अशोक कुमार, राम प्रकाश, नितेंद्र कुमार शर्मा, कामेश्वर दत्त शर्मा, धीरज शर्मा, प्रेम लाल ठाकुर, संत राम वर्धान, देवी चंद, प्यारे लाल, नजार सिंह, भीम सेन, विजय कुमार शांडिल, जगदीश चंद शर्मा, देवराज, करनैल सिंह, ईश्वर चंद गौतम, लोकेंद्र सिंह धोहाटा, नीम चंद वर्मा, रशपाल सिंह, गोपाल राम शुक्ला, प्रियाव्रत शर्मा, सोहन लाल शर्मा, कामनेश्वर कुमार शर्मा, मस्तराम राणा, भानू प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
     
     

Related Articles

Back to top button