BREAKING NEWSLucknow News लखनऊ

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तायल और जय नारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सड़क दुर्घटना में राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबन्धक एसके तायल तथा वाहन चालक जय नारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि एस0के0 तायल एक योग्य और कर्मठ अधिकारी थे। तायल ने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमन्त्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button