BREAKING NEWSLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिTOP NEWS

मुख्यमंत्री योगी ने मोदी, राजनाथ और पीयूष गोयल से की शिष्टाचार भेंट

  लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री और कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने फोटो के साथ ट्वीट कर यह जानकारी दी। पहले ट्वीट में फोटो के साथ लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इसी तरह दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास 17 अकबर रोड पर मुलाकात की।

इस दौरान राष्ट्रीय व आंतरिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर लंबी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

Related Articles

Back to top button