मनोरंजन

मुझे असफलता से डर नहीं लगता : वरुण धवन

मुम्बई : वरुण धवन अपनी हर नई परियोजना के साथ अपने फलक का विस्तार कर रहे हैं, चाहे वह बद्रीनाथ की दुल्हनियां हो, अक्टूबर और हाल में रिलीज फिल्म कलंक हो, जो साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है।अभिनेता का कहना है कि वे हर नई परियोजना को एक चुनौती के रूप में लेते हैं और अपने शिल्प को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते हैं। वरुण ने बताया, मैं असफलता से नहीं डरता, लेकिन हर फिल्म एक चुनौती होती है। हम हर परियोजना पर कड़ी मेहनत करता हूं और अपने काम में लगातार सुधार करने की कोशिश करता हूं।

लगातार एक के बाद एक सफलता के बाद अभिनेता का कहना है कि किसी के लिए शिल्प के साथ प्रयोग करना एक बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है। उन्होंने कहा, यह निश्चित रूप से बड़ा जोखिम था, क्योंकि यह मेरे लिए अलग अनुभव था। मैं समझता हूं कि अपने अनुभव का प्रदर्शन करना अधिक महत्वपूर्ण है और उसका दर्शकों तक पहुंचना जरूरी है। लेकिन वे असफलता के बारे में ज्यादा सोचना पसंद नहीं करते हैं। वरुण ने कहा, असफलता और सफलता हर पेशे का हिस्सा है और फिल्म उद्योग इसका अपवाद नहीं है। मेरा मानना है कि बुरी चीजें होती हैं और उसके बाद अच्छी चीजें होती हैं।

Related Articles

Back to top button