Health News - स्वास्थ्य

मूंगफली खाने के इतने अनोखे फायदे, आप कभी सोच भी नही सकते

बस कुछ ही दिनों मे सर्दियां दस्तक देने वाली हैं, ये मौसम कई सारे यादगार पल बनाता है। इन्हीं पलों मे से कुछ पल होते हैं मूंगफली के साथ वाले लम्हें। मूंगफली सर्दियों का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला टाइम पास होता है। ठंड में दोस्तों, यारों के साथ बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है।

वैसे तो मूंगफली की अपनी ही मीठास होती है लेकिन ये कम ही लोगों को पता होगा कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। ज्यादातर लोग तो इसे स्वाद के लिए ही खाते हैं पर इससे होने वाले फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

ये हैं मूंगफली खाने के फायदे:

*  मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

*  मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।

*  गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।

*  ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।

*  मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

*  मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है।

*  बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।

*  इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

Related Articles

Back to top button