अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको तट पर मृत मिले लुप्तप्राय प्रजाति के 300 कछुए


मेक्सिको सिटी : मेक्सिको में लुप्तप्राय प्रजाति के 300 से ज्यादा कछुए मृत अवस्था में मिले, ये कछुए मछली पकडऩे के उस किस्म के जाल में फंसे हुए थे जिसके इस्तेमाल पर पाबंदी है। पर्यावरण अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेक्सिको के तट पर पिछले कुछ सप्ताह में यह दूसरी बार है जब इतनी ज्यादा संख्या में कछुए मृत मिले हैं। ये कछुए लुप्तप्राय पैसिफिक रिडले टर्टल प्रजाति के हैं। यह कछुए ओक्साका प्रांत के पुओर्टो एस्कोडिनो तट पर मिले हैं। पर्यावरण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी आठ दिन पहले 120 मीटर लंबे मछली के जाल में फंसकर डूब गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 17 अगस्त को उन्हें 122 समुद्री कछुए पड़ोसी राज्य चिआपास में तट पर मृत मिले थे। उनमें से भी ज्यादातर लगभग इसी प्रजाति के थे। कुछ कछुओं के खोल और सिर पर जख्म के निशान थे। मेक्सिको ने वर्ष 1990 में समुद्री कछुओं को पकडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button