उत्तराखंड

मेयर-सतपाल विवाद पर अब कांग्रेस की सियासत

हरिद्वार: हरिद्वार मेयर मनोज गर्ग और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों की आपसी भिड़त में एक ओर जंहा दोनों ही तरफ से राजनितिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी इस लड़ाई में कूद गयी और इन मुददों को लेकर बहुत जल्द जनांदोलन चलाने की तैयारी कर रही हैं। इसके बहाने भाजपा पर निशाना जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक अंबरीश कुमार और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इस पूरे मामले पर एक ओर तो प्रशासन की शैली पर सवालिया निशान लगाते हुए सतपाल महाराज व मदन पर भी जमकर निशाना साधा। अतिक्रमण को लेकर प्रेम नगर आश्रम सहित कई अन्य संस्थाओं पर भी भाजपा नेताओं की शह पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।

अंबरीष कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने मामलों में एफआईआर दर्ज होते रहने की बात की थी। उन्होंने कहा कि यहां तो भाजपा की मनमर्जी का शासन है और कानून का शासन है और कानून का अपमान करने वाला बयान बताया। अंबरीष कुमार शहर के अन्य अतिक्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में कई अतिक्रमण ऐसे है जिन्हे भाजपा नेताओं की शह है उन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती। कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की इसकी जांच हो कि सतपाल महाराज की जिस भूमी पर यह विवाद हुआ है उसकी लीज कब तक है और जिस उद्देश्य के लिए दी गई वह हो रहा है । जांच की जानी चाहिए। इस दौरान डॉ. संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button