अन्तर्राष्ट्रीय

मैक्सिको में गोलीबारी, तीन की मौत

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के वेराक्रूज शहर में पुलिस और एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति के बीच हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य अधिकारी घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेराक्रूज शहर के जनसुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पुलिस को मिनाटिटलन शहर के एक बार में शुक्रवार देर रात गोलीबारी होने की सूचना मिली। अज्ञात हमलावर ने नजदीक के एक घर से पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से चार हथियार बरामद किए हैं। इस गोलीबारी में घायल हुए अधिकारियों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button