BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीय

मॉस्को एयरपोर्ट पर जलते हुए विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग, 41 की गई जान

मॉस्को : एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई सुपरजेट-100 यात्री विमान में रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी जांच एजेंसी के अनुसार हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। विमान में 78 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इनमें से पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है। रूस की है एयरोफ्लोट एयरलाइन। विमान ने मॉस्को से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। रूस के न्यूज चैनल रशिया-24 ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। इसमें विमान के पीछे के हिस्से में आग लगी दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह विमान सिर्फ दो साल पुराना था। विमान ने मरमांस्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में रहते ही इसमें आग लग गई। इसके बाद मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना से संबंधित वीडियो में विमान के आपातकालीन द्वार से निकालते देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button