अजब-गजब

म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!

नई दिल्ली : देश में एक गांव ऎसा है, जिसका आधा हिस्सा भारत में और आधा हिस्सा म्यांमार में है। आपको यह पढकर शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन बिल्कुल सच है। गांव के लोग बिना वीजा के म्यांमार में जा सकते हैं। दरअसल, इस गांव का आधा हिस्सा भारत में तो आधा हिस्सा म्यांमार में है। यहां के राजा के घर के बीच से गुजरता है बॉर्डर। इस ट्राइब्स के राजा का नाम अंग नगोवांग है, जिनके अधीन लोंगवा समेत कुल 75 गांव आते हैं। वहीं, इनके घर के बीच से होकर म्यांमार और भारत का बॉर्डर गुजरता है। ऎसे में इनका परिवार खाना तो म्यांमार के हिस्से में खाता है, लेकिन सोने के लिए भारतीय सीमा का उपयोग करता है।

Related Articles

Back to top button