अजब-गजब

यहाँ बंदरों की वजह से नही हो पा रही है लड़कियों की शादी, वजह जानकर चौक जायेंगे

आपने अक्सर सुना होगी कि किसी लड़की की शादी नहीं होने का कारण उन्स्की कुंडली यह कुछ और होता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बंदरों की वजह से लड़कियों की शादी ना हो पा रही हो। जी हाँ, ऐसा ही कुछ हो रहा हैं बिहार के जिला भोजपुर में। यहाँ पर बंदरों की वजह से कोई बारात नहीं आती हैं और लड़कियों की शादियाँ नहीं हो पा रही हैं। तो आइये जानते है इसका कारण।
यहाँ बंदरों की वजह से नही हो पा रही है लड़कियों की शादी, वजह जानकर चौक जायेंगे
बिहार के पटना से 75 किमी दूर जिला भोजपुर पड़ता है, इस जिले में रतनपुर नामक गाँव है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं, ये पूरा गांव बंदरों के आंतक से परेशान है और अब इसी वजह से यहां की लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है क्योकि बाकी सभी गांवों के लोग यहां बारात लाने से डरते हैं। यहां लोग बारात लाने से इसलिए कतराते हैं क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं। इसलिए यहां लोग बारात लाने से डरते हैं और इसी वजह से यहां की लड़कियां भी कुंवारी हैं।

अभी कुछ वक्त पहले यहां एक बारात आई थी। खुशी में मग्न, हंसते-गाते लोग यहां की एक लड़की को ब्याहने आए थे लेकिन इसी बीच उन पर बंदरों के एक झुण्ड ने हमला कर दिया और कईं लोगों को लहुलुहान कर दिया। सिर्फ इसी गांव का नहीं, बल्कि आस-पास के कईं गांवों का भी यही हाल है और इसी वजह से यहां की लड़कियां कुंवारी हैं।

Related Articles

Back to top button