अजब-गजब

यहाँ मुर्गी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, ले जाया गया थाने और फिर..

जब किसी इंसान को कोई परेशानी होती है तो वह पुलिस के पास जाता है और मदद की गुहार लगाता है। जहां पुलिस हर संभव पीडित इंसान की मदद करती है। आपने कई सारे ऐसे मामले देखे होंगे। जिनमें बिना थाने के इंटरफेयर के मामला शांत नहीं होता है। हालांकि थाने में यह आए दिन का काम है। जहां पर लोगों का यह सिललिला चलता रहता है।

यहाँ मुर्गी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, ले जाया गया थाने और फिर..लेकिन दोस्तों आज हम आपको कुछ हटकर बताने वाले है। जिसके बार में जानकर हर कोई हंसने लगता है। दरअसल मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है। जहां शनिवार को एक मुर्गी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हालांकि इसके बाद बकायदा मुर्गी को थाने ले जाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला ने मुर्गी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कि पडौसी शख्स की मुर्गी ने उसकी आठ महीने की बेटी को चोंच मारकर घायल कर दिया है, जिससे उसके मुंह के पास घाव हो गया है। जिससे महिला का कहना है कि मुर्गी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए।

वहीं पुलिस ने भी मालमा दर्ज होने के बाद युवक को मर्गी समेत थाने बुला लिया। इसके बाद मुर्गी के साथ मालकि थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को बताया कि महिला सच बोल रही है और उनकी मुर्गी ने ही महिला की बेटी को चोंच मारकर घायल किया है। मामला में ट्वीस्ट उस समय आ गया।

जब मुर्गी के मालिक ने कहा है कि यह सच है कि उसकी मुर्गी ने ही उसके बच्चे को चोंच मारी है। इसके बाद पीडित बच्ची की मां जोर जोर से रोनें लगी और मुर्गी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।

Related Articles

Back to top button