अजब-गजब

यहां अमीर घर की लड़कियों को तुड़वाने पड़ते थे पैर, वजह जानकर पकड़ लेंगे अपना सर

विश्व के तमाम देशों मे कई तरह की प्रथाएं प्रचलित है। जो अजीब अजीब तरह की है। आज आपको एक ऐसी ही परंपरा के बारे में बता रहे है। जो वाकई चौंकाने वाली है। क्योंकि इस परंपरा के अनुसार अमीर घर की लड़कियों को अपने पैर तुड़वाने पड़ते थे। शायद यह बात आपको सुनने में अटपटी लगे। लेकिन यह एकदम सच है।

 यहां अमीर घर की लड़कियों को तुड़वाने पड़ते थे पैर, वजह जानकर पकड़ लेंगे अपना सर चौंकाने वाली बात तो यह थी कि इस प्रथा के अनुसार बहुत ही कम उम्र में इसे अंजाम दे दिया जाता था। जो एक बहुत ही खतरनाक प्रथा थी। दोस्तों यह खतरनाक प्रथा चीन मे निभाई जाती थी। हालांकि समय के साथ अब यह अपना अस्तीत्व खो चुकी है।

जानकारी के अनुसार यह प्रथा करीब एक हजार साल पुरानी बताई जा रही है। कहा जाता है कि यह उस समय में धीरे धीरे एक फैशन बन चुका था। जिसे फुट बाइंडिंग कहा जाता था। फुट-बाइंडिंग की प्रथा सम्राट ली यू के शासनकाल में 970 ई के दौरान शुरू हुई। इस दौरान सम्राट की पत्नी ने अपने अंगूठे के बल पर कमल में नृत्य किया था।

इसके बाद उसकी नकर करने के लिए बाकी रानियों ने भी ऐसा ही किया था। जो धीरे धीरे प्रथा के रूप मे बदल गई। जिसके बाद लोग खुद ही अपनी लड़कियों के पैर तोड़ने लगे थे। हालांकि गरीब लड़कियों को इस प्रथा से दूर रखा गया था। क्योंकि वह काम करती थी।

जिससे उन्हें परेशानी होती थी। लेकिन अमीर घरों में यह प्रथा एक फैशन बन चुकी थी। जिसके चलते लोग अपनी बैटियों के पैरों को तोड़कर उनका आकार बदल देते थे। इतना ही नहीं इस परंपरा के बारे में कहा जाता है कि यह महज नृत्य के लिए किया जाता था।

Related Articles

Back to top button