अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

यहां के लोग गर्मजोशी से भरे हुए हैं और अच्छे हैं : मेलानिया ट्रंप

नई दिल्ली : अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प आज दिल्ली के सरकारी स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हैप्पीनेस पाठ्यक्रम से प्रेरित हैं। मेलानिया ट्रम्प ने कहा कि मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यह भारत की मेरी पहली यात्रा है। यहां के लोग गर्मजोशी से भरे हुए हैं और अच्छे हैं। मेलानिया ट्रम्प यह भी कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक है कि विद्यार्थी प्रकृति से स्वयं को जोड़ने वाली क्रियाओं के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के समक्ष एक स्वस्थ, सकारात्मक उदाहरण पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button