पर्यटन

यहां बेहद सस्ते में मनाए नये साल का जश्न, बजट में भी नहीं आएगी कोई दिक्कत

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में क्रिसमस के आगाज के साथ ही नए साल का माहौल बनने लगता है। ऐसे में अगर आप दोस्तों के साथ या फिर पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाना चाह रहे हों और बजट आड़े आ रहा है तो हम आपकी चिंता दूर किए देते हैं।

उत्तराखंड में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है- लैंसडाउन । समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन एक प्राचीन जगह है, जो दिल्ली से सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लैंसडाउन को भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के लिए घर के रूप में भी जाना-जाता है।

लैंसडाउन को अंग्रेजों ने 1887 में बसाया था। उस समय के वॉयसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया। इसका वास्तविक नाम कालूडांडा है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह पूरा क्षेत्र सेना के अधीन है, इसलिए बहुत सुरक्षित भी माना जाता है।

लैंसडाउन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन की वादियां बादलों से ढकी रहती हैं। जिन्हें देख ऐसा लगता है कि जैसे आप बादलों के शहर में हो। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है।

दिल्ली से यह हिल स्टेशन काफी नजदीक है। आप 5-6 घंटे में लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन की यात्रा का खर्च 1200 रुपये से भी कम आएगा। यहां अच्छे होटल 700 से 1000 रुपये में होटल मिल जाएंगे।

अगर आप बाइक से लैंसडाउन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आनंद विहार के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में एंट्री करने के बाद मेरठ, बिजनौर और कोटद्वार होते हुए लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों को सम्मोहित कर लेती है।

Related Articles

Back to top button