राज्यराष्ट्रीय

यूपी उपचुनाव में सभी सीटों पर हारेगी भाजपा- शिवपाल

shivpal yadavहाथरस। उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की पोल सौ दिन में ही खुल गई है। काशी को क्योटो बनाना मोदी सरकार के वश की बात नहीं है। प्रदेश में उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और सभी सीटों पर उसकी बुरी तरह हार होगी। शिवपाल सिंह आज हाथरस में लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के उद्घाटन से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा कराने में माहिर है। उसके सांसद आदित्यनाथ का इतिहास इसका गवाह है। झूठ के पुलिंदों पर सवार होकर भाजपा केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। उसकी पोल खुल चुकी है। अच्छे दिनों का भरोसा देने वाले मोदी ने देश की जनता को बुरे दिनों की ही सौगात दी है। काशी को क्योटो बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां विकास कराने की पहल हमारी सरकार ने की है, जिसका श्रेय न तो यूपीए सरकार ने दिया और न ये सरकार दे पाई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उप चुनावों में भाजपा को अपनी औकात का पता लग जाएगा। वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज चीन व पाकिस्तान लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। केंद्र सरकार उन्हें रोक नहीं पा रही।

Related Articles

Back to top button