State News- राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

यूपी के कानपुर में मंगलवार को पनकी की एक फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। यह घटना सुबह करीब छह बजे की है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में सर्वेस पाल पुत्र जसवंत की मौत हुई है। वहीं घायलों में कुलदीप, छोटू और दीपक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में ट्रेन के कुछ हिस्सों का निर्माण होता है।

Related Articles

Back to top button