अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

यूपी का सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 14 महिलाओं-युवतियों को बनाया था शिकार

यूपी के अमरोहा जिले में पुलिस ने बलात्कार के आरोपी 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी बबलू कुमार ने बताया कि वह अब तक 14 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार कर चुका है।यूपी: सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 14 महिलाओं-युवतियों को बनाया था शिकार

बबलू ने 2009 में 15 साल की उम्र में 6 साल की बच्ची का बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे सुधार घर भेजा गया था। इसके 9 साल बाद मंगलवार को बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बबलू कुमार खेतों में काम कर रही या खुले में शौच के लिए गई अकेली महिलाओं-युवतियों को अपना शिकार बनाता था। उसके डर से गांव की महिलाओं ने समूह में जाना शुरू किया। मजदूर के बेटे पर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार का आरोप भी है। 
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा 
2015 में एक मामले में जमानत सुरक्षित होने के बाद कुमार लापता हो गया था, इसके बाद वह कभी-कभी गांव आकर महिलाओं का उत्पीड़न करता था। आखिरकार तंग आकर ग्रामीणों ने दिसंबर 2017 में बबलू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस तब से आरोपी को ढूंढ रही थी। 

सोमवार देर रात अमरोहा के हसनपुर की पुलिस जब पट्रोल पर थी तो कुमार को बाइक के साथ देखा गया। इसके बाद पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगा यहां तक कि उसने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से फायरिंग भी की। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। 

गरीब महिलाओं को बनाता था निशाना 
हसनपुर स्टेशन हाउस अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया, ‘इस पुलिस चौकी पर बबलू के खिलाफ तीन बलात्कार के मामलों के साथ 7 मामले दर्ज किए गए थे। 2009 के बलात्कार मामले के लिए उसे तीन साल की जेल भी हुई थी। वह 2012 में बाहर आया और 2014 में दो महिलाओं का बलात्कार किया। वह फिर गिरफ्तार हुआ और 2015 में जमानत पर बाहर आया। न्यायालय में दो बलात्कार मामले फिलहाल लंबित है।’ 

देवेंद्र ने बताया कि बबलू अक्सर गरीब महिलाओं को निशाना बनाता था और पीड़िताएं डर की वजह से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराती थीं। 

Related Articles

Back to top button