उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में आई आफत की आंधी कई पेड़ गिरे, गेहूं की फसल को नुकसान, बिजली भी हुई गुल

शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी व बारिश से लोगों की आफत आई। कई जगह पर बिजली के पोल व पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पोल गिरने से एक बाइक सवार घायल हो गया। दीवार गिरने से तीन लोग दब गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।यूपी में आई आफत की आंधी कई पेड़ गिरे, गेहूं की फसल को नुकसान, बिजली भी हुई गुल

हापुड़ के धौलाना में तेज आंधी में दीवार के सहारे छिपे तीन लोगों के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे गांव कंदौला निवासी भानमती की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, आगरा मंडल में 75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। तेज बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरे।

मथुरा, फीरोजाबाद में भी तेज आंधी और बरसात हुई। ज्यादातर खेतों में गेहूं की फसल खड़ी या कटी रखी है। ओलों और तेज बरसात के चलते फसल को नुकसान हुआ है। बागपत में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बुलंदशहर में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।  

Related Articles

Back to top button