अद्धयात्म

ये मुस्लिम महिला पिछले 8 वर्षों से कर रही है छठ मईया की पूजा

आजकल छठ पर्व चल रहा है। सभी लोग छठी मईयां की पूजा कर व्रत रख रहे हैं और सूर्यदेव को अर्घ्य दे रहे हैं। हर त्योहार को हमारे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन केवल हिन्दू ही नही मुस्लिम भी इस पर्व श्रद्धा से मना रहे हैं।

ये मुस्लिम महिला पिछले 8 वर्षों से कर रही है छठ मईया की पूजाबता दें कि मुस्लिम परिवारों में भी छठ के गीत गूंज रही है। अरवल जिले के चौरम निवासी महमुदीन मंसूरी की पत्नी नजमा खातून छठ पूजा की तैयारियों में लीन हैं। यह मुस्लिम परिवार संतान सुख की प्राप्ति के लिए छठ पर्व आस्था और भक्ति के साथ करता रहा है। नजमा बताती हैं कि उन्होंने करीब आठ वर्ष पहले छठ की शुरुआत की थी, लेकिन बीच में तीन वर्षों के लिए छूट गया था।

आठ वर्ष पूर्व उनकी कोई संतान नहीं थी। चिकित्सक से दिखा कर हार गयीं। फिर देवकुंड आकर छठ पर्व करते हुए संतान की अभिलाषा रखी। छठी मइया ने उसकी फरियाद सुन ली और बड़ी बेटी फरजहा ने जन्म लिया। दूसरी बार व्रत किया तो रेहाना का जन्म हुआ। तब से वह इस पर्व को लगातार करते आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button