विवादों से रहा है नाता
महाराजा भवानी सिंह और रानी पद्मिनी देवी की बेटी दीया सिंह ने नरेंद्र सिंह से शादी की। नरेंद्र सिंह राजघराने से नहीं हैं। वह जयपुर राजघराने के ही कर्मी रहे हैं। इस वजह से खानदान के लोगों ने एक आम शख्स से शादी का विरोध किया था। यही नहीं, कोई बेटा ना होने की वजह से महाराजा भवानी सिंह ने दीया सिंह के बेटे पद्मनाभ सिंह को अपना उत्तराधिकारी चुना था। इस बात को लेकर भी विरोध हुआ।
प्रॉपर्टी विवाद
सवाई मान सिंह द्वितीय की तीसरी पत्नी गायत्री देवी के निधन के बाद संपत्ति को लेकर विवादों में यह राजघराना घिर चुका है। वहीं, दो साल पहले जयपुर डेवलप्मेंट अथॉरिटी ने होटल राजमहल पैलेस के गेट सील कर दिए थे जिसके विरोध में खुद राजमाता गायत्री देवी अपने नाती राजा पद्मनाभ सिंह के साथ सड़कों पर उतर आईं।
दीया सिंह सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं। उनके बेटे और जयपुर के राजा सवाई पद्मनाभ सिंह पोलो खिलाड़ी भी हैं। शाही परिवारों की पार्टीज में वे अक्सर देखे जा सकते हैं। दीया सिंह की एक बेटी गौरवी और छोटा बेटा लक्ष्यराज सिंह है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इनसे मिलने राजमहल आ चुके हैं।
सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें