उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मौर्य की फिर फिसली जुबान, कह डाली इतनी बड़ी बात

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कहा कि कुछ पल के लिए लोग हैरत में पड़ गए।योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मौर्य की फिर फिसली जुबान, कह डाली इतनी बड़ी बातसूबे के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। अफसरों के दलाली खाने की अगर शिकायत मिली तो उनकी खैर नहीं है। श्रमिक का बेटा अगर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहेगा तो सरकार उसकी मदद करेगी। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। 

स्वामी प्रसाद मौर्य की एक बार जुबान फिसल गई जब उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों की बेटियों की शादी है उनके खाते में 65 लाख पहुंच जाएगा। कुछ देर बाद जब किसी सहयोगी ने उन्हें टोका तो उन्होंने गलती सुधारी और कहा कि खाते में 65 हजार रुपये खाते में जाएगा। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने भी विभाग की योजनाएं बताई।  

इस दौरान विधायक अनिल मौर्या, भूपेश चौबे, रवींद्रनाथ तिवारी,  एमएलसी रामलली, एमएलसी चेतनारायण सिंह  के अलावा आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल, आईजी विजय मीणा, डीएम अनुराग पटेल, एसपी आशीष तिवारी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र का पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। विजय मिश्र निषाद पार्टी से विधायक चुने गए थे। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोट किया था। आपराधिक छवि के विजय मिश्र चर्चा में रहे हैं। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी का कहना है कि सामूहिक विवाह मंडल का कार्यक्रम था। विजय मिश्र को जनप्रतिनिधि की हैसियत से बुलाया गया था।

Related Articles

Back to top button