मनोरंजन

रणवीर की हथेली पर पत्नी दीपिका का नाम देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे

बॉलीवुड चार्मिंग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण विदेश में शादी रचाकर अपने देश वापिस लौट आए हैं। ऐसे में दोनों के मैचिंग कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज पर चर्चा हो रही है। तो वहीं इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहीं हैं।

लेकिन इस खबर में हम बात करने जा रहे है रणवीर के हाथों में शादी के दिन रचाई गई मेंहदी की जो अब दुनिया के सामने आ गई है। दरअसल रणवीर सिंह के हाथ में लगी मेहंदी का खास डिजाइन सबके सामने आ गया है। बता दें रणवीर ने अपने हाथ में ऐसे डिजाइन की मेहंदी लगाई है कि लड़कियां एक बार फिर अपना दिल हार बैठी हैं।

 

बता दें रणवीर की मीडिया को हेल्लो कहते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें रणवीर के हाथ की मेहंदी साफ दिख रही है। रणवीर ने अपने हाथ एक दीया बनवाया और उसके नीचे दीपिका लिखा है। जो वाकई देखने में बेहद खास है और तो हिन्दी में लिखा दीपिका का नाम काफी आकर्षक हैं।

Related Articles

Back to top button