स्वास्थ्य

रहना चाहते है हमेशा स्वस्थ तो हफ्ते में एक बार जरूर करें इन चीजों का सेवन

आज के इस मॉडर्न लाइफस्टाइल में गलत खानपान का असर सबसे ज्यादा सेहत पर होता है। खानपान सही ना होने के कारण शरीर को संपूर्ण पोषण नहीं मिल पाता है। जिससे शरीर में पोषक तत्व विटामिंस और मिनरल्स की कमी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हफ्ते में एक बार खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। रहना चाहते है हमेशा स्वस्थ तो हफ्ते में एक बार जरूर करें इन चीजों का सेवन
जरूर करें इन चीजों का सेवन:
# हफ्ते में एक बार एवोकाडो का सेवन जरूर करें। एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन B, विटामिन डी, फाइबर और प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं। जो कैंसर की बीमारी के खतरे से भी बचाते हैं।
# बींस जैसे- राजमा, सोयाबीन, मटर और लोबिया का हफ्ते में एक बार सेवन करने से आपके शरीर को हाई प्रोटीन और फाइबर की प्राप्ति होती है। जिससे आपका शरीर बीमारियों से बचा रहता है।
# ब्लूबेरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हफ्ते में एक बार ब्लूबेरीज़ का सेवन जरूर करें।
# चॉकलेट खाना सभी को बहुत पसंद होता है। चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। हफ्ते में एक बार चॉकलेट का सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और शरीर बीमार नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button