दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली: शहजादा बाग़ प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, कारणों का पता लगा रही पुलिस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया है। यहां इंद्रलोक के शहजादा बाग इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई।

जानकारी के बाद मौके पर तत्काल दमकल की 9 गाड़ियां पहुंच गयी और और आग पर काबू पाने में जुट गयी हैं। बहुमंजिला इमारत में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मची हुई है।

मामला दिल्ली के इंद्रलोक के शहजादा बाग़ इलाके का है, यहां आज सुबह एक बहुमंजिला प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक आग लग गयी। पूरे इलाके में आग की लपटों से उठा धुंआ नजर आने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग लगने के कारणों का पता लगा रही पुलिस

वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुट गयी है कि आग किन कारणों से लगी। अभी तक इसका भी पता नहीं चल सका है, लेकिन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button