Entertainment News -मनोरंजनअजब-गजब

राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी

हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आज अदिति अपना 31वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। हाल ही में संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म ‘भूमि’ रिलीज हुई थी। 
 अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अदिति की पहली हिंदी फिल्म ‘दिल्ली 6’ थी। इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। कुछ चलीं और कुछ पिट गईं। 
अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं। अदिति की हिट फिल्मों में ‘रॉकस्टार’ ‘मर्डर 3’, और ‘फितूर’ शामिल हैं। अदिति का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। 

अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।
 

एक इंटरव्यू में आदिति ने पिता एहसान हैदरी से अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब वो 2 साल की थीं तो दोनों अलग हो गए। वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। रोज सुबह अदिति तानपुरा की आवाज से उठती थीं। 
 

अदिति के पिता उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन अदिति ने कभी अपनी मां को नहीं छोड़ा। अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं। 
 

अदिति की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई है। अदिति की पर्सनल लाइफ के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। उस समय अदिति की उम्र सिर्फ 21 साल थी। 
 

अदिति जब 17 साल की थी तब वो सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है। 
 

Related Articles

Back to top button