राष्ट्रीयलखनऊ

राज्यपाल और मुख्यमंत्री  ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

ramnaik_governerलखनऊ। दि‍वाली के अवसर पर यूपी के गवर्नर राम नाइक, सीएम अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सहित कई राजनीतिक हस्‍ति‍यों ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। सभी ने कहा कि‍ दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे, क्‍योंकि‍ दीपावली अंधकार से मुक्ति का संकल्प लेने का दिन है। यूपी के गवर्नर राम नाइक ने रोशनी के पर्व ‘दीपावली’ के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की मंगलकामना व्यक्त की। गवर्नर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। उन्‍होंने कहा कि‍ ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी और जरूरतमंद हों। दीपावली पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्‍होंने अभिभावकों और बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक पटाखों से दूर रहें। पटाखे जलाते समय किसी भी अनहोनी के प्रति सावधानी अवश्य बरतें। गवर्नर दीपावली के दिन राजभवन में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर उन्हें बधाई देंगे।

Related Articles

Back to top button