फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा कांग्रेस को छोड़ दिया पीछे

कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए राज्यसभा में भाजपा अब सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। ऊपरी सदन के लिए मध्यप्रदेश के उपचुनाव में निर्वाचित भाजपा सांसद संपतिया उइके ने बृहस्पतिवार को सदन की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के कारण खाली हुई थी। 
मादी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद यह पहली बार भाजपा राज्यसभा में नंबर एक की पार्टी बनी है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ऊपरी सदन में अब भी निर्णायक बहुमत से दूर है, लेकिन जदयू के सत्तारूढ़ खेमे में आने के बाद से इसकी संख्या में इजाफा हुआ है।

तलाक के लिए मलाइका ने अरबाज से मांगी कीमत 15 करोड़

राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा कांग्रेस को छोड़ दिया पीछेराज्यसभा में दलगत स्थिति

भाजपा                    58
कांग्रेस                    57
सपा                        18
एआईएडीएमके        13
तृणमूल कांग्रेस        12
जनता दल (यू)     10
बीजेडी                    8
सीपीआई (एम)     8
मनोनीत सदस्य        8
बीएसपी                    5
अन्य                     46
रिक्तियां                2
…….
योग                    245

 

Related Articles

Back to top button