राज्यराष्ट्रीयव्यापार

राम रहीम प्रकरण से हिमाचल को अरबों का नुकसान, आज भी नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनें

डेरा प्रमुख के दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद हिमाचल पुलिस ने एहतियातन प्रदेश की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रदेश से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए शनिवार शाम तक न तो कोई वाहन जाएगा और न ही किसी वाहन को बिना चेकिंग प्रवेश करने दिया जाएगा। शनिवार सुबह से ही प्रदेश से बाहर कोई बसें नहीं चल रही हैं। इसके अलावा शिमला से जाने वाली ट्रेनें भी खड़ी हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का तो सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

ये एक काम लड़की के दिल में जगा देगा प्यार, जरा आजमाकर तो देखिए….

राम रहीम प्रकरण से हिमाचल को अरबों का नुकसान, आज भी नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनेंप्रदेश पुलिस ने यह फैसला पंजाब-हरियाणा पुलिस के आग्रह के बाद लिया है। प्रदेश के डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि फौरी तौर पर यह रोक शनिवार तक रहेगी। डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के चलते हिमाचल को दो दिन में ही अरबों का नुकसान हुआ है। ट्रकों में लदा करोड़ों का सेब रास्ते में फंस गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से व्यापारी न आने के कारण सेब के दाम प्रति पेटी 200 रुपये गिर गए हैं।

प्रदेश भर के 5000 ट्रक फंसे

उद्योगों का तैयार माल न बाहर जा पा रहा है और न ही कच्चा माल आ पा रहा है। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के 3000 ट्रकों के अलावा प्रदेश भर के 5000 ट्रक फंस गए हैं। दो दिनों में एचआरटीसी को बीस लाख की चपत लगी है। तनाव के चलते सरकार ने शनिवार को भी बाहरी राज्यों में बसें न भेजने का फैसला लिया है।

शुक्रवार को भी एचआरटीसी की कोई भी बस प्रदेश से बाहर नहीं गई। ऊना आने वाली टेनें रद्द कर दी गई हैं। होटलों और शक्तिपीठों में सन्नाटा पसर गया है। मनाली, शिमला और धर्मशाला में होटलों में आक्यूपेंसी न के बराबर हो गई है। बसें न चलने के कारण प्रदेश में कई सैलानी फंस गए हैं। नेपाल और बिहार जाने वाले लोग भी शिमला आईएसबीटी और परवाणू में डेरा जमाए हुए हैं।

अभी-अभी: माइक्रोमैक्स ने चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को दिया बड़ा झटका, की ये तैयारी…

बाली बोले- हालात सुधरने के बाद चलेंगी बसें

बाहरी राज्यों के लिए भेजे सेब से भरे सैकड़ों ट्रक परवाणू और शिमला में फंसे हुए हैं। कई ट्रक चंडीगढ़ और दिल्ली में फंसे हैं। शुक्रवार को सब्जियों की गाडि़यां भी परवाणू से आगे नहीं जा पाईं। शनिवार को ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुल्लू समेत कई इलाकों में सेब का तुड़ान बंद कर दिया है।

शिमला फल मंडी में शनिवार को सेब की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्यारतन ने बताया कि उनके 3000 से अधिक ट्रक फंसे हैं। एक ट्रक के खड़े रहने पर प्रतिदिन 2000 रुपये की चपत लग रही है।

अभी हालात सामान्य होने के आसार कम लग रहे हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद 3.00 बजे हालातों की समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा कि रद्द बस रूट बहाल किए जाएं या नहीं। 

बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, परवाणू में दो बटालियन तैनात

हिमाचल से सटी हरियाणा की सीमा पर बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। परवाणू में दो रिजर्व बटालियन तैनात की गई हैं।

बिना चेकिंग किसी भी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है। एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पंजाब से सटे मैहतपुर, संतोषगढ़, अजौली, बाथड़ी जैसे इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है।

26 अगस्त, 2017, दिन- शनिवार राशिफल, जानें क्या कहते हैं शनिवार के आपके सितारे

पामपुर डेरे में सुबह से प्रार्थनाएं, दोपहर को छाई मासूसी

संत राम रहीम के पालमपुर डेरे में माहौल शांतिपूर्ण रहा। यहां जुटे अनुयायी सुबह से ही प्रार्थनाएं और भजन-कीर्तन करते रहे। दोपहर बाद कोर्ट के आए फैसले के बाद मायूसी छा गई। 

अनुयायी रोने लगे। हालांकि, पूरे प्रदेश में हिंसा या तोड़फोड़ की कोई घटना नहीं है। डेरे की संपत्ति जब्त के फैसले के बाद पालमपुर डेरे पर भी तालाबंदी की नौबत आ सकती है।

 
 

Related Articles

Back to top button