अद्धयात्म

राशिफल 03 जून: जानिए क्या कहती है है आज आपकी राशि, कब बनेंगे आप धनवान

मेष:
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ:
आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

मिथुन:
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

कर्क:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह:
घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। अकस्मात बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या:
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। रात्रि में भाइयों का सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।

तुला:
आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख-शान्ति रहेगी। अचानक अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

वृश्चिक:
माता का आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु:
जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

मकर:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन मंदिर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कुंभ:
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मीन:
आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

Related Articles

Back to top button