अद्धयात्म

राशिफल 10 जून: इन 6 राशियों पर सूर्य देव की कृपा रहेगी, दुश्मनों के बनेंगे काल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 10 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। 

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ और अवसर भरा दिन है। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिलेगी। कोई नई चीज सीख सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखे। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में टीम भावना से काम करेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप अांतरिक रुप से ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लाएगी। प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
गणेश जी कहते है आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जमीन-मकान, वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। पिताजी को करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड होगी। खर्च अधिक होगा। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। आज आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप नए लोगों से मिलेंगे। चुपचाप लोगों के कामकाज पर नजर रखें। कुछ नया सीखेंगे। अधिकारी आज आपके काम और आपके व्यवहार से प्रभावित हो जाएंगे। ऑफिस में सब ठीक भी रहेगा। इससे आपको फायदा होगा। किसी खास काम में देरी हो सकती है। सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे। उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने पर भी आप परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों को व्यक्त न करें। धैर्य रखें और समय के अनुकूल होने का इंतजार करें। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। लोगों की राय गौर से सुनें। नए लोगों से मिलने में जरा भी न हिचकिचाएं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने गी राह आसान होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नयें अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के घर से डिनर के निमंत्रण जा सकते हैं। आज शाम आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए भावनात्मक आवेश में लिए हुए निर्णय से बचें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। परेशानियां भी आज कम हो सकती है। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस भी निपट सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button