अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल 14 सितंबर 2019: जानिए राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके काम सफल होंगे। कुछ अनावश्यक खर्चें भी सामने आ सकते है।आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। घर परिवार का ख्याल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा

वृषभ- आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने आपको सफलता मिलेगी। आप महसूस कर सकते हैं कि स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हैं। आर्थिक तकलीफें आ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपनी दिनचर्या सुनिश्चित रखें। जीवनसाथी की मदद से अपनी समस्याओं का हल पा सकते हैं। शांत रहें और धैर्य रखें यह समय भी गुजर जाएगा।

मिथुन- गलतफहमी और असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह चिंताओं का एक स्रोत हो सकती है और आपको तनाव की स्थिति में रख सकती है। आपका कार्यस्थल पर सहकर्मियों से टकराव हो सकता है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के संदर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें। आपके लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है।

कर्क- अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु आपकी योजनाओं पर पुन: विचार करना ही श्रेष्ठ रहेगाI नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है।

सिंह- व्यवहार के दृष्टिकोण से बेहतर दिन। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विपरीत संदर्भ में अनैतिक संबंध आपके पारिवारिक जीवन को नष्ट कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय शुभ नहीं है I स्वास्थ्य के संबंध में आप सर्दी, खांसी अथवा आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या- आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

तुला- आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग के लिए दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है I स्थिति माता-पिता के स्वास्थ्य और भलाई के लिए बहुत अच्छी नहीं है। छोटे भाई-बहनों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रखेंगेI महत्वपूर्ण लोगों को नाराज़ नहीं करें। जहां तक आपके दायित्वों को पूरा करने का संबंध है पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती है। विदेशी संचार आपको एक से अधिक तरीकों से लाभ दे सकते है। धार्मिक दान भी आपके धन के मामलों को स्थिर करने में मदद कर सकते हैं।

धनु– आज आप जो कुछ भी करेंगें उसमें आप उत्साही रहेंगे। बेहतर निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है । संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। गृह नवीनीकरण पर व्यय संभव है I

मकर–आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते है। अपने कार्यक्षेत्र में अपने लिए बेहतर जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में शादी या बच्चे का जन्म हो सकता है। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जोड़ो से सम्बंधित रोगों से जूझ रहे जातकों को अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुम्भ- आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे।

मीन- जीवन में सफलता सहजता के साथ आएगी। छात्र किसी दिलचस्प परियोजना में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी और नए रास्ते बनेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी। छोटे व्यापारियों को अधिक लाभ होगा। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button