ज्ञान भंडार

राशिफल 30 नवंबर 2018: जाने क्या कहते हैं आप के सितारे

मेष:- आज थकान महसूस कर सकते हैं। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति होगी। निरासा की भावना पैदा हो सकती है। सत्ता और सरकार से संबंध बिगड़ सकता है। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा टालें।

वृषभ:- आत्मविश्वास और मनोबल से काम पूरा होगा। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन खर्च औऱ पूँजी निवेश करेंगे। सरकार की ओर से लाभ प्राप्त होंगे।

मिथुन:- नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यस्त रहेंगे। पड़ोसियों से तालमेल रहेगा।

कर्क:- गलतफहमी से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक वातावरण परेशान करेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखें। अपनी सोच सकारात्मक रखें।

सिंह:- समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। अहंकार से बचें, इससे कार्यक्षेत्र एवं परिवार में परेशानी से बचेंगे। वैवाहिक जीवन में बातचीत बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें।

कन्या:- स्वास्थ्य नरम रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशा में अधीनस्थों से संभलकर रहें।

तुला:- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक:- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।

धनु:- आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार और व्यवहार से दूर रहें। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ विवाद टालें।

मकर:- आज आकस्मिक धनखर्च के योग हैं। खान-पान का ध्यान रखें, बाहर के खाने से बचें। क्रोध पर काबू रखें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।

कुंभ:- आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारी के व्यपार में लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन:- आज का दिन शुभफलदायी है। परिवार का वातावरण शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। वाणी पर संयम रखें। आज व्यावसायिक स्थल पर सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button