ज्ञान भंडार

राशिफल, 7 जून 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अन्धविश्वास के आधार पर कोई राय न बनायें। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। नौकरी में कठिनायी आ सकती है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि जागृत होगी।

वृषभ — व्यापार में तेजी रहेगी। मित्र और सम्बन्धी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपकी वाणी में खास चुम्बकीय आकर्षण होगा जिससे लोग आपके आकर्षित रहेंगे। करियर में शानदार उछाल मिल सकता है। शाम के बाद मन में अज्ञात भय पनप सकता है।

मिथुन — शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। मन में असन्तोष की भावना न पनपने दें। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा में शामिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कर्क — जॉब को लेकर समस्यायें बढ़ सकती हैं। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग आपके विषय में गलत बातें कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह — विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अपनी भाषा की मर्यादा बनाये रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या अच्छी रहेगी।

कन्या —  आपके लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके पुराने सम्पर्क आज काम आयेंगे। आपकी कोई योजना साकार हो सकती है। पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। शाम के समय थोड़ा खिन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी।

तुला — आर्थिक स्थिति तनाव पूर्ण हो सकती है। दोपहर के बाद किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। आध्यात्मिक चिन्तन में रुचि लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।

वृश्चिक — दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। झूँठ बोलना आपके हितों के विरुद्ध हो सकता है। अपना ध्यान भटकाने से बचें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे।

धनु — शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। मित्र समय पर आपकी मदद करेंगे। सात्विक विचारों का आपके मन पर व्यापक प्रभाव रहेगा। आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर — दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता न आये इसके लिये अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। चलते हुये काम रुक सकते हैं। कोई बड़ा निवेश करने से पहले आपको पूरी प्लानिंग करनी पड़ेगी। कारोबार में घाटा हो सकता है। तनाव कम करने के लिये योग-ध्यान का सहारा लें।

कुम्भ — घर में सुख-समृद्धि रहेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कई सारे कार्यों को एक साथ पूरा कर लेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई उच्च पद मिल सकता है।

मीन — नये सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। जॉब में कुछ बाधायें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी कड़वाहट को आज दूर सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। दोपहर के बाद दिन काफी अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button