अद्धयात्म

राशि अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, कुछ ही दिनों में होने लगेगी धन वृद्धि

वास्तु के अनुसार कई ऐसे कार्य हैं जिन्हे करने से हमारे कष्ट दूर हो जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आपके सभी कष्टों को दूर कर देंगे। बता दें कि वास्तु विज्ञान के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हमेशा घर में रखने से लाभ होता है। चीजाें के साथ-साथ इसमें पाैधे भी शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें राशि अनुसार घर पर लगाने से आपकाे धन प्राप्ति हाेगी।

राशि के अनुसार व्यक्ति घर में पौधे लगाए तो घर में सुख – शांति बनी रहती है। आप चाहें घर में कितने ही पौधे लगाएं उनमें से एक पौधा आपकी राशि के अनुसार अवश्य होना चाहिए। व्यक्ति अगर राशि के अनुसार घर में पौधे लगाएं तो इससे धन वृद्धि भी होती है। ताे आइए जाने इनके बारे में खास…

इसमें मेष या वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग के फूल वाले पौधे घर में लगाने चाहिए। वृष और तुला राशि के जातकों को अपने घर में सफेद फूल वाले पौधे लगाने से लाभ होता है।

कन्या और मिथुन राशि के जातक ऐसे पौधे घर में लगाएं जो केवल सजावटी हों और उनमें फूल न आते हों।

कर्क राशि के जातकों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

सिंह राशि के जातक अपने घर में लाल फूल के पौधे लगाएं, लाभ होगा।

धनु और मीन राशि के जातकों को पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने से लाभ होता है।

मकर और कुंभ राशि के जातक अपने घर में बिना फल-फूल वाले पौधे लगाएं। इससे अप बनेंगे धनवान आैर भाग्यशाली।

Related Articles

Back to top button