Uncategorized

राशि के अनुसार जानिए किस राशि वाले बनेंगे आपके सच्चे और गहरे दोस्त

कई बार हम चकाचौंध में आकर किसी को अपना दोस्त मान लेते हैं, लेकिन अक्सर ऐसी दोस्ती टूट जाया करती हैं। ऐसे में हमें अपनी राशि के अनुसार दोस्त बनाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में राशियों के बीच संबंधों को बताया गया है। इनमें मित्रता शत्रुता और सम भाव देखने को मिलता है। इसलिए जिस राशि के लोग हमारी राशि के अनुकूल होते हैं उनके साथ हमारी गहरी दोस्ती बनती है। आइए राशि के अनुसार जानते हैं किस राशि के दोस्त बनते हैं आपके घनिष्ठ मित्र।

मेष
मेष राशि वालों के लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह और धनु राशि के होते हैं। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।

वृष
वृष राशि वालों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामन्य रहती है जबकि कन्या और मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती गजब की होती है।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों की दोस्ती तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है। जबकि धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है।

कर्क
कर्क राशि वालों की मित्रता वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ सामान्य रहती है। जबकि मंगल की वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गहरी मित्रता होती है।

सिंह
सिंह राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ होती है। वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ ये सामान्य दोस्ती रखते हैं।

कन्या
कन्या राशि वाले लोगों के अच्छे दोस्त वृष एवं मकर राशि के व्यक्ति होते हैं। जबकि कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वाले लोगों के साथ इनकी दोस्ती कुल मिलाकर ठीक चलती है।

तुला
तुला राशि के लोगों की दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है। जबकि मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक, वृष, कन्या एवं मकर इन पांच राशि के लोगों के साथ अच्छी रहती है।

धनु
धनु राशि के लोगों की मेष और सिंह राशि के लोगों के साथ घनिष्ठ मित्रता रहती है जबकि मिथुन,तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनके अच्छे संबंध रहते हैं।

मकर
मकर राशि के लोगों की गहरी दोस्ती कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ रहती है। जबकि मीन राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

कुंभ
मिथुन व तुला राशि वाले कुंभ राशि के लोगों के अच्छे मित्र होते हैं। इनके साथ दोस्ती लंबे समय तक कायम रहती है जबकि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती सामान्य रहती है।

मीन
मीन राशि वालों की गहरी दोस्ती कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ होती है। वहीं वृष, कन्या, मकर राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य होती है।

Related Articles

Back to top button