जीवनशैली

राशि के अनुसार जानिए ‘फर्स्ट डेट’ पर क्या करना होगा ज्यादा फायदेमंद

किसी को डेट के लिए मनाना बड़ा ही मुश्किल काम है। लेकिन असली जंग तो उसके मान जाने पर शुरू होती है। वो ‘फर्स्ट डेट’ ही होती है जो आपके लिए आगे के सारे द्वार खोलती है। आपको इसका कोई अनुभव नहीं होता है। ऐसे में सामने वाले को इम्प्रेस करना टेढ़ी खीर हो जाता है।

यदि आप अपनी डेट को सक्सेसफुल बना पाए तो आपकी चांदी ही चांदी है। मगर बात थोड़ी भी बिगड़ गई तो सबकुछ मिट्टी में मिल जाना है। अपनी डेट को इम्प्रेस करने के लिए उसकी पसंद-नापसंद पता होना जरूरी है। आपको यह अंदाजा तो होना ही चाहिए कि वो डेट पर क्या करना पसंद करेंगे।

वैसे तो सभी की पसंद अलग-अलग होती है। मगर हां, आपके होने वाले पार्टनर की राशि से इस बात का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि उन्हें डेट पर क्या करना पसंद आएगा? यदि आप भी अपनी ‘फर्स्ट डेट’ को लेकर दुविधा में हैं, तो आप उनकी राशि के अनुसार ‘डेट’ प्लान कर सकते हैं।

मेष राशि – (21 मार्च-20 अप्रैल)
मेष राशि के लोग एडवेंचर पसंद करने वाले होते हैं। इनमें बहुत एनर्जी और पैशन होता है।
ये अपने साथी के साथ कहीं दूर पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं। एक ऐसी जगह पर जहाँ इनके सिवा कोई और न हो। ये अपनी ‘फर्स्ट डेट’ पर फिजिकल एक्टिविटी भी करना पसंद करते हैं। इन्हें रेस लगाना भी बड़ा भाता है। घुड़सवारी हो या बाइक/कार रेस, सभी में इनको बड़ा मजा आता है।

वृषभ राशि – (21 अप्रैल-21 मई)
इस राशि के जातकों को अपने कम्फर्ट से बहुत लगाव होता है। ये खाने के बड़े शौकीन होते हैं। किसी रोमांटिक डिनर पर ये जाना ज्यादा पसंद करते हैं।आप इन्हें किसी अच्छे से रेस्त्रां में ले जाकर खुश कर सकते हैं। आप चाहें तो खुद से भी इनके लिए कोई खास डिश बना सकते हैं।

मिथुन राशि – (21 मई -21जून)
ये बड़े ही फन-लविंग होते हैं। इन्हें ड्रिंक और डांस से इम्प्रेस किया जा सकता है। आप इन्हें अच्छे से तैयार होने और अपने मूव्स दिखाने का मौका दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो ये खुश हो जाएंगे। साथ ही इन्हें कॉम्पलिमेंट करना ना भूलें। आखिर तारीफ का तो हर कोई भूखा होता है।

कर्क राशि (21 जून-22 जुलाई)
कर्क राशि वाले लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें लगता है कि ये किसी अंधेरी जगह में छुपकर आप से मिले। आप इन्हें मूवी थिएटर ले जाएं लेकिन कोई हरकत ना करें। अपना प्यार जताने के लिए हाथ जरूर पकड़ सकते हैं।

सिंह राशि – (23 जुलाई-22 अगस्त)
ये बड़े मजेदार होते हैं। इन्हें मजा करना बहुत पसंद होता है। किसी भी तरह का फन हो, ये करने से बिलुकल नहीं हिचकते हैं। मसलन अजीबोगरीब फोटोग्राफी का भी इन्हें भरपूर शौक होता है। आप इनके साथ रोलर स्केटिंग या आइस स्केटिंग कर सकती हैं। एक रोलर-कोस्टर राइड भी सही होगी।

कन्या राशि (23 अगस्त-22 सितम्बर)
कन्या राशि वाले बड़े ही प्रोडक्टिव होते हैं। ये अपनी पहली डेट पर खाली बैठना तो बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे। इन्हें कुछ ऐसा करना पसंद होता है, जिसमें ये कुछ बना कर अपने साथी को दिखा सके। आप इनके साथ ऐसा कुछ बनाए, जो आप दोनों को ही आता हो। अब चाहे तो पेंटिंग या पॉट मेकिंग या फिर कुछ और बना सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि आप दोनों को जो पसंद है, वही बनायेंगे तो दोनों की रुचि बनी रहेगी।

तुला राशि (23 सितम्बर-22 अक्टूबर )
तुला राशि के लोगों को गाने सुनना बहुत पसंद होता है। आप इन्हें किसी कॉन्सर्ट में ले जाएंगे तो ये आपके साथ ज्यादा ओपन हो पाएंगे। म्यूजिक कॉन्सर्ट की एक खासियत ये है कि आप यहाँ कोई भी बात आसानी से डिस्कस कर सकते हैं। मसलन आप अपने इंटरेस्ट के बारे में अपने पार्टनर से बात कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर-22 नवंबर)
ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर डार्क या हैवी बातें करें। आप रात में सड़कों पर चलते हुए इनसे भूतों की या अंडरवर्ल्ड की बातें कर सकते हैं। ऐसी बातें करके आपको भी बड़ा मजा आएगा। ऐसे लोगों को अँधेरा बहुत ज्यादा पसंद होता है। अँधेरे में रोमांचक बातें करना इन्हें बेहद पसंद होता है।

धनु राशि (23 नवंबर -21 दिसंबर)
इनके साथ क्लब जाना बेस्ट ऑप्शन होगा। इन्हें डांस करना बहुत पसंद होता है। ये आपके ही नहीं बल्कि दूसरों के साथ भी नाचेंगे। यदि आप बेझिझक ऐसा करने देंगे तो ये बड़े खुश हो जाएंगे।

मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
मकर राशि के जातक आमतौर पर अपने वीकेंड को प्लान करके रखते हैं। इस दिन भी इन्हें काम होते ही हैं।इनके साथ अपनी पहली डेट को छोटा ही रखें और उनकी सुविधा के हिसाब से मिलें। यदि उन्हें आप में इंटरेस्ट है तो अगला मूव वो खुद लेंगे।

कुंभ राशि (20 जनवरी-18 फरवरी)
इस राशि के लोग ग्रहों और तारों के बारे में बात करना बहुत पसंद करते हैं। इनके साथ पहली डेट पर आपको दूसरी दुनिया की बात करनी पड़ेगी।

मीन राशि (19 फरवरी-20 मार्च)
इन्हें कल्पना करना और सपनों में जीना बहुत पसंद होता है। यदि इन्हें पहली ही डेट पर आप से बात करना अच्छा लग गया तो ये आपको हमेशा के लिए एक अच्छा दोस्त तो मिल ही जाएगा।

तो ये थे राशि के अनुसार डेट प्लान करने के कुछ तरीके। अब आप देख लीजिए आप किस तरह अपनी गाड़ी आगे बढ़ाना चाहते हैं

Related Articles

Back to top button