राजनीतिलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का हुआ विस्तार

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का विस्तार करते हुये पूर्व सांसद अमीर आलम एवं पूर्व विधायक शिवकरन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय महासचिव, डाॅ. यशपाल बघेल एवं ब्रहम सिंह बालियान को राष्ट्रीय सचिव तथा तेजपाल सिंह चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इसके साथ ही ब्रजेश चाहर को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विनीत गौतम को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सचिव तथा रतनलाल लखेड़ा को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त कुंवर नरेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव तथा सोहराब गयास को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। चौ. अजित सिंह ने रामरस पाल पौनिया को जिलाध्यक्ष मथुरा तथा राहुल चौधरी को जिलाध्यक्ष बिजनौर की कमान सौंपी है। साथ ही अशरफ अली खान को बागपत जनपद का प्रभारी, प्रदीप चौधरी गुडडू को मथुरा जनपद का प्रभारी तथा अययूब अली को मुजफ्फरनगर जनपद का प्रभारी मनोनीत किया है। एस के मुखर्जी को प्रवक्ता लीगल सेल के पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिवकरन सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन से किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button