फीचर्डराष्ट्रीय

राष्ट्रीय लोकदल दिलाएगा 13 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन

लखनऊ। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उ0प्र0 की एक आपातकालीन बैठक दिनांक 08.02.2017 राजाजीपुरम् स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘‘बन्धु’’ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विजय कुमार ‘‘बन्धु’’ ने कहा कि 1 अप्रैल, 2005 से नियुक्त 13लाख पेंशन विहीन कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को राष्ट्रीय लोकदल, उ0प्र0 द्वारा उ0प्र0 2017 विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल किये जाने पर अटेवा-पेंशन बचाओ मंच,उ0प्र0 ने स्वागत किया गया।

पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में सम्मिलित किये जाने हेतु समाजवादी पार्टी समेत सभी प्रमुख राष्ट्रीय दलों को ज्ञापन दिया गया था। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के अजीत सिंह व जयंत चौधरी एवं युवा लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पटेल को पुरानी पेंशन बहाली को घोषणा पत्र में सम्मिलित किये जाने हेतु अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उ0प्र0 द्वारा अनुरोध किया गया था जिसे राष्ट्रीय लोकदल ने अपने घोषणा पत्र में उ0प्र0के 13 लाख पेंशनविहीन शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार बनने पर लागू करने की घोषणा की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उ0प्र0 ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरे प्रदेश में बड़ी ही प्रमुखता के साथ उठाया है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सम्मिलित किया है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार सिंह, डा0नीरजपति त्रिपाठी,डा0रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डा0सैय्द सादिक अब्बास, रवीन्द्र वर्मा, विक्रमादित्य मौर्य, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, नन्द लाल कनौजिया, साधौ सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, रजत यादव, हरिशंकर राठौर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button