उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राहुल गांधी का हमलावर,राफेल सौदे पर , बोले- प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी के साथ सेना पर ऐसे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली : राफेल सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के खुलासे के बाद कि भारत सरकार ने ही उन्हें अनिल अंबानी का नाम सुझाया था, पर भारत में अब सियासी घमासान जारी हो गया है| लम्बे समय से मोदी सरकार पर राफेल में घोटाले का आरोप लगा रही कांग्रेस को फ्रांस्वा ओलांदे के बयान ने मजबूती दी है, और अब राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं| शनिवार को राहुल गांधी ने ताजा ट्वीट कर एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा और पीएम मोदी पर जवानों की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया, बता दें कि राफेल डील को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि अनिल अंबानी के रिलायंस का नाम उन्हें भारत सरकार ने सुझाया था| उनके पास और कोई विकल्प नहीं था| |

Related Articles

Back to top button