National News - राष्ट्रीय

रिलीज के बाद फिल्म को दुत्कारना गलत : संजय

sanjay guptaमुंबई। अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘हमशकल्स’ को एक भूल बताया है। वहीं फिल्मकार संजय गुप्ता ने सैफ पर कोई सीधी टिप्पणी किए बिना इसे एक ‘गलत आदत’ कहा। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है। संजय ने माइक्रोब्लर्गग साइट ट्विटर पर लिखा  ‘‘अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल होती है  तब भी यह आपकी औलाद रहती है। रिलीज के बाद कलाकारों द्वारा इसे दुत्कारना अच्छी बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा  ‘‘कलाकार अपनी उन बेकार फिल्मों की आलोचना क्यों नहीं करते  जो बॉक्स ऑफिस पर चली? हिट है तो सब चलता है।’’

Related Articles

Back to top button