मनोरंजन

रुबीना-श्रृष्टि ने दिखाई अपनी हॉट अदाएं, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली : टीवी की दुनिया में भी ऐसे स्टार्स हैं जो एक दूसरे से अपनी दोस्ती को लेकर मशहूर है। अब श्रृष्टि रोड औऱ रुबीना दिलैक को ही ले लीजिए। ये दोनों ही स्टार एक दूसरे की दोस्ती के चलते मशहूर है। दोनों ही अपनी अपनी दोस्ती के चलते खूब सुर्खियों में रहते है। बीते दिनों ही श्रृष्टि बिग बॉस के घर में गईं थी। जहां पर उन्हें खूब पसंद किया गया था। वहीं इन दिनों रुबीना सीरियल शक्ति के जरिए लोगों के दिलों में छाई हुई है। हाल ही में इन दोनों का एक डांस वीडियो आया है। इस वीडियो में दोनों ने जमकर ठुमके लगाए है।

https://www.instagram.com/p/BmI8HbmH3LA/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में श्रृष्टि औऱ रुबीना लीगल वेपन गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक कमरे में डांस करते दिख रहे है। दोनों ही व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों का ये अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों के डांस ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। बता दें कि ये दोनों एक दूसरे की बेस्ट फ्रैंड्स है। दोनों अक्सर आउटिंग करती रहती है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें औऱ वीडियो आते रहते है। इसीलिए एक बार फिर से इनका वीडियो सामने आया है। बता दें कि श्रृष्टि ने पिछले दिनों बिग बॉस के घर में खूब सुर्खियां बनाई थी। कहा गया था कि श्रृष्टि की रोहित सुचांती से नजदीकियां बढी है।

https://www.instagram.com/p/Bsn7jqHHGji/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब आ गए. वहीं इसके अलावा बिग बॉस के खत्म होने के बाद खबर आई थी कि श्रृष्टि का उनके बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से भी ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की वजह भी रोहित को ही बताया गया है। हालांकि दोनों की नजदीकियां इन दिनों जोरों शोरों से बढ़ रही है। अब क्या वाकई दोनों के बीच कुछ है या फिर सिर्फ दोनों दोस्त हैं ये अभी साफ नहीं पता चल पाया है। रुबीना की बात करें तो वो पिछले साल ही बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी के बंधन में बंधी है। शादी के बाद वो सीरियल शक्ति में छाई हुई है।

Related Articles

Back to top button