अन्तर्राष्ट्रीय

रूस ने योग पर लगाया बैन, बताया जादू-टोना

yogमास्को : भारत की विशेष पहल पर 21 जून को दुनिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया था। वहीं, अब रूस ने स्वस्थ रहने की इस जीवन कला को ही जादू-टोना बताकर प्रतिबंधित कर दिया है। फिजिकल कल्चर एंड एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख को दिए नोटिस में रूसी सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि यह अनिवार्य तौर पर धार्मिक कर्मकांड है और इसका जादू-टोने से भी संबंध है। सेंट्रल रूस में अधिकारियों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहांदो स्टूडियो में हठ योग सिखाया जा रहा था। रूसी मीडिया के मुताबिक औरा और इंगारा नामक स्टूडियो हठ योग के लिए स्टेडियम और मीटिंग हॉल किराए पर लिए थे। अब उन्हें हठ योग के लिए सरकारी स्थानों का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है। मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नए धार्मिक प्रचलन के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button