National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिदिल्लीफीचर्ड

रैलियों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी राजनांदगांव गुरुद्वारे जाकर टेका मत्था

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राहुल गांधी यहां मैराथन रैलियां करने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले राजनांदगांव जाकर गुरुद्वारे में मत्था टेका। छत्तीसगढ़ में चौथी बार मैदान फतह करने की कोशिश कर रही बीजेपी के चार स्टार प्रचारक आज लगभग दर्जन भर रैलियां करेंगे। बीजेपी की ओर से अमित शाह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और बाबुल सुप्रियो रैलियों और जनसभाओं की झड़ी लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दोपहर में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पहुंचेंगे।

वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए नगर के गांधी मैदान में तैयारियां कर ली गई है। यहां 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद अमित शाह राजनांदगांव में रोड़ शो करेंगे. यही नहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के लिए संकल्प पत्र का भी ऐलान करेंगे। छत्तीसगढ़ के सियासी समर में आज सुषमा भी मोर्चा संभाल रही हैं। सुषमा स्वराज राजधानी रायपुर और भिलाई में रैलियां करेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चार जगहों पर रैलियां करेंगी। बीजेपी के मुताबिक राज्य के लोरमी, मुंगेली, दुर्ग और कवर्धा में योगी की रैलियां प्रस्तावित हैं।

छत्तीसगढ़ किले को बीजेपी से छीनने की कोशिश कर रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी आज राज्य में तीन रैलियां हैं।  राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर वादों की झड़ी लगा दी थी। शनिवार को भी राहुल छत्तीसगढ़ में तीन रैलियां कर रहे हैं। राहुल गांधी आज कांकेर, कोठगोदाम और जगदलपुर में रैलियां करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान है। 20 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण का मतदान है। वोटों की गिनती 11 दिसबंर को होगी। मध्य प्रदेश में भी आज कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है।

Related Articles

Back to top button