स्वास्थ्य

रोजाना इस चीज़ को खाने से दूर रहती है ये जानलेवा बीमारी…

रोजाना सुबह नाश्ते से पहले तीन खजूर खाएं। इसके तुरंत बाद गर्म पानी पी लें। इस प्रक्रिया को लगातार एक महीने तक दोहराएं। हालांकि आप इसे एक महीने बाद भी जारी रख सकते हैं। खजूर का फ़ल सदाबहार फ़ल है जो हर मौसम में उपलब्ध होता है। क्या आप जानते है की खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं, थोड़ा काम करते ही थक जाते हैं, उन्हें रोजाना 3 खजूर खाने चाहिए। तो आइये जानते है खजूर खाने से होने वाले फायदे ….

# खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं। हालांकि आपको इसका नियमित रूप से और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। हालांकि इसके साथ रोजाना एक्सरसाइज़ भी जरूरी है। ठंड के मौसम में हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को चाहिए कि वो रोजाना नाश्‍ते में कम से कम 3 खजूर जरुर खाना चाहिए।

# खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।

# खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।

# खजूर हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यदि किसी को दिल का रोग है तो वह रोजाना 3 से 4 खजूर खाए। खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।

# कम सोडियम और ढ़ेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

Related Articles

Back to top button