Uncategorized

रोज सेक्स करने से होते है ये हैरान कर देने वाले फायदे, आप भी जानिए…

अक्सर लोगो की सेक्स के बारे में अलग राय होती है। और हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार चीनी कंपनी अली बाबा के संस्थापक जैक मा ने कंपनी के कर्मचारियों के सामूहिक विवाह के दौरान कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन 6 बार सेक्स करने की सलाह दी। जैक मा ने कहा, ‘काम के समय मैं 996 (हफ्ते में 6 दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम) पर जोर देता हूं, और अपने निजी जीवन में 669 (6 दिन 6 बार सेक्स) का पालन करना चाहिए।’ जैक मा के ये कॉन्सेप्ट्स कितने कारगर होते हैं इसका तो पता नहीं लेकिन हम आपको बता रहे हैं हर दिन सेक्स करने के ढेरों फायदों के बारे में…

क्या आप काम और पारिवारिक समस्याओं के चलते तनाव में रहते हैं? ऐसा है तो इससे उबरने का सेक्स भी एक अच्छा जरिया हो सकता है। स्टडी के मुताबिक बेडरूम में ऐक्टिव रहने वाले लोग किसी भी दबाव से अच्छी तरह निपटने में सक्षम होते हैं।

यदि आप सिरदर्द का हवाला देकर लवमेकिंग से बचते हैं तो ऐसा करना बंद कर दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ऑर्गैज्म पर पहुंचते हैं तो शरीर में ऑक्सिटोसिन नाम के हॉर्मोन का स्तर 5 गुना तक बढ़ जाता है। यह शरीर में कई तरह के दर्द को खत्म कर देता है।

सेक्स के बाद अच्छी नींद आती है। इससे अगली सुबह आप रिलैक्स होकर उठते हैं और अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम देते हैं। इसके अलावा आप पॉजिटिव फील करते हैं।

यदि आप अपनी फिटनेस सुधारने के लिए जिम जाना चाहते हैं या अधिक से अधिक मेहनत करना चाहते हैं तो सेक्स भी इसका एक जरिया है। सेक्स करने से बॉडी को शेप में रखने में मदद मिलती है। नियमित सेक्स करने से कमर का मोटापा कम होता है। करीब आधे घंटे सेक्स करने से 80 से ज्यादा कैलरी बर्न होती है।

Related Articles

Back to top button