स्पोर्ट्स

लखनऊ के रंजीत बने उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष


लखनऊ : जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रणजीत सिंह को उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। रविवार को गाजियाबाद के मोदीनगर में हुए राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में गौतमबुद्धनगर के सहदेव यादव को अध्यक्ष, निर्लत सिंह को महासचिव चुना गया। रणजीत के अलावा लखनऊ की ही पूनम तिवारी को संयुक्त सचिव चुना गया। रणजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वह जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव हैं। वह मनकामनेश्वर वार्ड के दो मर्तबा सभासद भी रहे हैं। उनके उपाध्यक्ष बनने पर वेटलिफ्टर संजीव कुमार गोंसाई और लक्ष्मण पुरस्कार विजेता ललित कुमार पटेल आदि ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button