उत्तर प्रदेश

लखनऊ नगर निगम एवं सीएमएस छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान पर रेडियो कार्यक्रम

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल के गोमती नगर कैम्पस स्थित कम्यूनिटी रेडियो केन्द्र से प्रसारित साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सँवारे धरा, निखारे पर्यावरण’ के सजीव प्रसारण के अन्तर्गत आज लखनऊ अपर नगर आयुक्त पी.के.श्रीवास्तव ने विशेषज्ञ के तौर पर सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो के श्रोताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, साथ ही साथ स्टूडियों में उपस्थित सी.एम.एस. छात्रों के स्वच्छता से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर देकर बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर स्वच्छता से सम्बन्धित कई विषयों जैसे स्वच्छ सर्वेक्षण 2018, कचरा प्रबन्धन, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट आदि कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस लाइव कार्यक्रम में सी.एम.एस. फिल्म एवं रेडियो विभाग के विभागाध्यक्ष वी. कूरियन ने भी शिरकत की।
सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो के लाइव कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री पी.के.श्रीवास्तव ने लखनऊ को ओपन डेफिकेशन मुक्त बनाने, कम्युनिटी तथा व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया एवं कूड़े के निस्तारण के वैज्ञानिक पक्ष पर सी.एम.एस. छात्रों से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता एप के बारे में भी बताया, जिसमंे बच्चों ने बहुत रूचि दिखाई। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने लखनऊ को पूर्णतः स्वच्छ एवं स्मार्ट सिटी बनाने हेतु युवा पीढ़ी का आहवान किया और कहा कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी जी स्वच्छता अभियान के नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर हैं और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सी.एम.एस. छात्रों का प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो को लोगों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button